रूस और यूक्रेन के बीच के सम्बन्ध बिगड़ते नज़र आ रहे है और जैसा कि आप जानते है रूस और यूक्रेन दोनों देशो के बीच हो रही लड़ाई की वजह से हालत काफ़ी ज्यादा बिगड़े हुए है। जिस वजह से इन देशो के हालत बिगड़े हुए है और हर तरफ तबाही ही नज़र आ रही है। और इसी बीच हमें एक हैरान कर देने वाली तस्वीर नज़र आ रही है। आपको बटा दे कि हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को यूक्रेन के लवीव शहर के किसी कैफे पर देखा गया है।
एंजेलिना जोली को जब भी लोगो की मदद करने का मौका मिलता है तो वह कभी पीछे नहीं हटती और बिना किसी चीज़ की परवाह किये वह लोगो की मदद के लिए आगे बढ़ जाती है। जिसमें आप उनके पिछले रिकार्ड्स पर ध्यान दे तो वह हालातों में लोगो की काफ़ी मदद करती है और आज के इस मुश्किल समय में भी वह लोगो की पूरी रूप से मदद करने के लिए आगे आई है।
लड़ाई के बीच दिखी अनोखी तस्वीर
Angelina Jolie spotted at a coffee shop in Lviv, Ukraine today. pic.twitter.com/A45ptfcERP
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 30, 2022
जिस तरह रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई की वजह से हर तरफ तबाही का मंज़र है सभी हालत बेकाबू हो रहे है। और इसी बीच हमें हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली देखने को मिली है। यह बात सभी को हैरान कर रही है कि वह इस समय इस जगह पर क्यों है। आपको बटा दे कि एंजेलिना जोली यूक्रेन के किसी कैफे में दिखी है। और साथ ही वह वहाँ के लोगो और बच्चो से मिलती और बात चित करते हुए भी नज़र आई है।
युद्ध के दौरान यूक्रेन में नज़र आई एंजेलिना जोली
आपको बता दे कि एंजेलिना जोली यूक्रेन में शरणार्थी उच्चायुक्त के ज़रूरी मकसद से आई है। वह इस जंग के दौरान लोगो की मदद के लिए और वहाँ लोगो की मेडिकल सुविधाओं के लिए मदद करने के मकसद से गई है। जिस बीच वहाँ घायल और परेशान लोगो और बच्चो से मिली जिसमें उन्होंने लोगो को सहूलियत दी।
एंजेलिना जोली ने किया तबाही के मंज़र का दौरा
लोगो की मदद करने के साथ ही उन्होंने यूक्रेन देश की तबाही वाली जगाओ का दौरा लिया और वहाँ के लोगो का मुआइना किया। और इस दौरान एंजेलिना जोली ने यूक्रेन में हुई तबाही की वजह से कई घायल लोगो पर अपनी चिंता जताई है। और इसके बाद उन्होंने यूक्रेन में घायल और ग्रसिद लोगो के लिए मदद करने में अपना योगदान देने के लिए सामने आई है। एंजेलिना जोली ने यूक्रेन में घायल परेशान लोगो की मदद की और वह वहाँ के लोगो और बच्चो से मिली है। साथ ही उन्होंने उन लोगो और बच्चो के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। और वीडियो शेयर की है जिसमें वह बच्चो के साथ खेल रही है।
एंजेलिना जोली जुड़ी है राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के साथ
जैसा आप देख रहे है एंजेलिना जॉली लोगो की मदद कर रही है। लेकिन वह यह काम अकेले नहीं कर रही है। इस काम के लिए वह देश के शरणार्थी उच्चायुक्त के साथ में रहकर काम कर रही है। साथ ही इसी तरह एंजेलिना जोली ने यमन गृहयुद्ध के समय लोगो की मदद की थी।
लोग कर रहे है तारीफ
एंजेलिना जोली द्वारा किये जाने वाले इस काम की वजह से कई लोग उनकी तारीफ़ कर रहे है। जिसमें बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी उनसे प्रभावित हुए है और उन्हें शाबाशी भी दे रहे है। जिस बीच भारतीय एक्टर रोनित रॉय ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।