हाल ही में मंगलवार के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर गए। जहाँ वह तीन दिन रुके और वह वहाँ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। साथ ही वह अपने गांव पुंचर पहुंचे और वह अपनी माँ के साथ ही दूसरे परिवार के सदस्य से मिले। गांव में योगी आदित्यनाथ की वजह से वहाँ पर ख़ुशी का माहौल हो गया। इस ब्लॉग के साथ अंत तक बने रहे और जाने क्या है पूरी खबर।
योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में तीन दिन की यात्रा में गए थे। जहाँ वह पुंचर गांव जाकर अपनी माँ सावित्री से जा मिले और उनका हाल चल पूछने के साथ साथ उनसे बाते भी की। आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ अपनी माँ से मिलने से पहले वह भैरव मंदिर गए और अर्चना की। जिसके बाद वह अपनी माँ से मिलने पैदल चलकर गए।
माँ pic.twitter.com/3YA7VBksMA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 3, 2022
जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की वह गांव के दूसरे लोगो से भी मिले और वहाँ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने अपनी माँ के साथ दूसरे बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ से मिलकर सभी लोग बहुत खुश हुए जिसमें उनकी माँ उन्हें देखकर सबसे ज्यादा खुश हुई।
पुरे गांव में रहा उत्साह भरा माहौल
जैसे ही गांव में यह बात फैली कि उनके गांव में योगी आदित्यनाथ आने वाले है। तो पुरे गांव में उत्साह का माहौल हो गया और उनके वहाँ आने पर उनका बेहतरीन रूप से स्वागत किया गया और उनके घर पर प्रत्येक लोगो काफ़ी ज्यादा बढ़ गई। योगी आदित्यनाथ के स्वागत पर पहाड़ी गीत गाये गए और वहाँ पर उन्हें देखने काफ़ी सारे लोग आये थे। और वह अपने गांव के लोगो से भी मिले और उन्हें देखकर गांव के लोग भी काफ़ी ज्यादा खुश हुए।
बनाए गए योगी आदित्यनाथ के लिए उनके पसंद के भोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचते ही वहाँ उनकी सभी सुविधाएं देखी गई और उनके लिए वहाँ पर कई तरह के और उनके पसंद के भोजन बनाए गए। जिस पर योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन बताती है कि वैसे तो उन्हें खाने में बहुत सारी चीज़े पसंद है लेकिन वह खाने के मामले में पहाड़ी चटनी काफ़ी ज्यादा पसंद है। आपको बता दे कि इस बार योगी आदित्यनाथ अपने पिता से नहीं मिल सकें क्योंकि उनकी करीबन एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। इस बात की ख़बर उन्हें समय पर लग गई थी लेकिन वह उनसे आखरी समय पर भी नहीं मिल सकें।
ये भी पढ़े…
रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच आखिर क्यों पहुंची एक्ट्रेस एंजेलिना जोली, देखे वायरल वीडियो में
उत्तराखंड में किया पहली बार दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है और इसके बाद भी उन्होंने उत्तराखंड में उन्होंने अपना पहला दौरा किया है। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जो कि पुष्कर सिंह धामी है और उनके साथ दूसरे मंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया गया था। और साथ ही योगी आदित्यनाथ के इस पुरे दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही दूसरे नेता उनके साथ रहे। योगी आदित्यनाथ का यह सफर काफ़ी शानदार रहा था और यह सफर उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।